{"_id":"5b0c64014f1c1ba56e8b507d","slug":"151527538689-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल, हरिद्वार, रुड़की और ूयथ पेज- श्रीदेव सुमन विवि की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल, हरिद्वार, रुड़की और ूयथ पेज- श्रीदेव सुमन विवि की
Updated Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में बीएड की सत्र 2016-18 की प्रबंधकीय कोटे की सीटों की परीक्षाएं पांच जून से शुरू होंगी। विवि ने इसके साथ ही सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से शुरू होंगी। जबकि एमकॉम का परिणाम विवि 30 मई को जारी करेगा।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि बीएड की प्रबंधकीय कोटे की सीटों पर परीक्षाएं दो साल से लंबित हैं। कॉलेजों की एसोसिएशन के आपसी विवाद के कारण परीक्षाओं में विलंब हुआ है। उन्होंने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद अब परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। उनका मकसद हमेशा छात्र हित में काम करना है। डॉ. रावत ने बताया कि पांच जून से परीक्षाएं आयोजित कराकर समय से परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षाओं की गंभीरता को देखते हुए विवि के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के जून माह की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जिसके बदले में उन्हें प्रतिकर अवकाश देय होगा। मई में हुई प्राइवेट परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही जारी होगा। इसके अलावा विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से शुरू होने जा रही हैं। दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की इन परीक्षाओं में करीब 15 हजार छात्र हिस्सा लेंगे। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने बताया कि सेमेस्टर व बीएड परीक्षाओं के लिए उड़न दस्ते गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एमकॉम का परीक्षा परिणाम 30 मई को जारी होगा। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा कि विवि के परीक्षाएं समयानुसार संपादित की जा रही हैं। उनका मकसद पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं कराना है।