{"_id":"5a512f3d4f1c1b48198b54a8","slug":"15152701228-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली गीत गौचर की मीनू यूट्यूब पर लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली गीत गौचर की मीनू यूट्यूब पर लांच
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गौचर की मीनू’ यूट्यूब पर लांच
-- गायक गजेंद्र राणा के यू-ट्यूब चैनल के जरिए किया रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
गढ़वाल महासभा की ओर से जीआर प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किए गए गढ़वाली गीत ‘गौचर की मीनू’ को नगर में आयोजित कार्यक्रम में लांच किया गया। बताया गया कि गायक विनोद सती के इस गीत को गायक गजेंद्र राणा के यूट्यूब चैनल के जरिए लांच किया गया है। शनिवार को देहरादून रोड स्थित गढ़वाल महासभा के प्रदेश कार्यालय में गायक विनोद सती के गढ़वाली गीत गौचर की मीनू का विधिवत लोकार्पण किया गया। गायक सती ने बताया कि गौचर की मीनू प्रेमगीत है, जिसे प्रदेेश के विभिन्न हिस्सों के खूबसूरत नजारों व पहाड़ी पहनावे को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया इस गीत को गायक गजेंद्र राणा के यूट्यूब चैनल जीआर प्रोडक्शन से रिलीज किया गया है।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता व उपेक्षा के कारण उत्तराखंड की बोली भाषाओं का समुचित प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से घर में अपने बच्चों के साथ आंचलिक बोली में बातचीत करने की अपील की है। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री संजीव चौहान, गायक कमल जोशी, अंकित नैथानी, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी, दीपिका पंत, बीपी डोभाल, अक्षय गुप्ता ,रमेश लिंगवाल, प्रियंका कुकरेती आदि मौजूद थे।