{"_id":"5a512f3c4f1c1b346f8b55f9","slug":"151527012110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश और समीपवर्ती थानों में मिशन महाव्रत फ्लॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश और समीपवर्ती थानों में मिशन महाव्रत फ्लॉप
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन महाव्रत : पुलिसकर्मियों ने खाया लजीज खाना
-- अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मियों ने मैस में खाया खाना
-- वेतन विसंगति को लेकर विरोध कर रहे थे पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पुलिस महकमे में वेतन विसंगति को लेकर फूूटे विरोध के स्वर ‘मिशन महाव्रत’ का आह्वान ऋषिकेश कोतवाली और आसपास के थाना क्षेत्रों में पूरी तरह से बेअसर रहा। क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोजाना की तरह मैस में खाना गया। इसके अलावा पुलिस की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मियों ने दिन के समय घर में भोजन किया। मिशन महाव्रत को लेकर कोतवाली और समीपवर्ती थानों के प्रभारी पूरी तरह से अलर्ट नजर आए। बीते शुक्रवार की रात को ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने के सख्त निर्देश जारी किए गए थे। ऋषिकेश कोतवाली में शनिवार को मैस में विशेष भोज का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी और अन्य 50 पुलिसकर्मियों ने दोपहर में पूरी, मटर-पनीर और खीर आदि व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके अलावा आवासीय कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मियों ने घर पर भोजन किया।
बताया कि आईडीपीएल और श्यामपुर समेत अन्य चौकियों में भी महाव्रत का कोई असर नहीं था। जल पुलिस के जवानों ने भी त्रिवेणीघाट चौकी में ही भोजन किया। मुनिकीरेती में भी थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने पुलिसकर्मियों की आवश्यक बैठक लेकर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी, लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह राणा और रानीपोखरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला के मुताबिक थानों में मिशन महाव्रत पूरी तरह से बेअसर रहा। बताया कि सभी पुलिसकर्मियों ने रोजाना की तरह मैस और घरों में भोजन किया।