फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच माह में भी नहीं हुआ समस्याओं का निस्तारण

पांच माह में भी नहीं हुआ समस्याओं का निस्तारण

Sun, 07 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
पांच माह में भी नहीं हुआ समस्याओं का निस्तारण
श्रम विभाग : शिकायतें 318 निस्तारण एक का भी नहीं
विज्ञापन

-- तहसील प्रशासन ने दिवस पर अगस्त से दिसंबर तक का आंकड़ा जुटाया

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। राज्य सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित किए जा रहे तहसील दिवस से भी फरियादियों की परेशानियां हल नहीं हो पा रही हैं। पिछले पांच महीने में दिवस पर अफसरों के समक्ष रखी गई समस्याओं के लंबित प्रकरण इसकी तस्दीक करते हैं। इनमें से सर्वाधिक मामले श्रम विभाग से जुड़े हैं। विभाग के पास 318 शिकायतें पहुंची थी, लेकिन विभाग एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं करवा पाया। जबकि ग्राम्य विकास के पास कुल एक ही शिकायत पहुंची और उसी का निस्तारण नहीं हो पाया।
इसके बावजूद तहसील प्रशासन दावा कर रहा है कि समस्याओं का निस्तारण हो रहा है। परगना ऋषिकेश की जनता की बुनियादी समस्याओं और विभागों से जुड़ी अन्य तमाम तरह की दिक्कतों का निस्तारण करने के लिए तहसील दिवस का आयोजन प्रतिमाह किया जा रहा है। ऋषिकेश तहसील प्रशासन ने दिवस पर फरियादियों की समस्याओं से जुड़े बीते साल अगस्त से दिसंबर तक का आंकड़ा जुटाया है। मामलों की समीक्षा में लोगों की समस्याओं के निराकरण में श्रम और समाज कल्याण विभाग फिसड्डी साबित हुआ है।
विज्ञापन

जबकि तहसील दिवस का मकसद मौके पर ही नागरिक समस्याओं को सुनना और उन्हें हल करना है। उधर एसडीएम हर गिरि का दावा है कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सभी महकमों के अधिकारियों को दिए गए हैं। लेकिन विभागीय स्तर पर तकनीकी कारणों की वजह से मौके पर कई दफा मामलों का निस्तारण मुनासिब नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसकी कितनी समस्या और निस्तारण
विभाग- समस्या- निस्तारण
लोनिवि- 06- 02
ऊर्जा निगम- 07- 03
सिंचाई विभाग- 05- 01
श्रम विभाग- 318- 0
ग्राम्य विकास- 01- 0
समाज कल्याण- 52- 37
(स्रोत: ललित वर्मा, एसडीएम के पेशकार)

क्या कहते हैं अधिकारी
तहसील दिवस में आई लोगों की समस्याओं की समीक्षा में जिन विभागों के मामले लंबित पाए गए हैं, उन्हें शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। फरवरी में फिर से तहसील दिवस में दर्ज समस्याओं के निराकरण का अपडेट लिया जाएगा। शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed