{"_id":"5aff39d24f1c1b1b5e8b596a","slug":"151526675922-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16वां भारत नाट्य महोत्सव कल से, 400 कलाकार कर रहे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16वां भारत नाट्य महोत्सव कल से, 400 कलाकार कर रहे शिरकत
Updated Sat, 19 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
दून घाटी रंगमंच की ओर से चार दिवसीय 16वें भारत संस्कृति दर्पण नाट्य महोत्सव का आयोजन रविवार से नगर निगम टॉउन हॉल में होगा। महोत्सव में देश के 15 राज्यों से 400 कलाकार भाग लेंगे।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष नाट्य भूषण लक्ष्मीनारायण ने बताया कि महोत्सव दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में सुबह दस से दो बजे तक लोकनृत्य, जबकि दूसरे चरण में तीन बजे से रात 10 बजे तक बजे तक हिंदी नाटकों का मंचन किया जाएगा। बताया कि देश के 32 नाट्य दलों ने महोत्सव में शामिल होने की अपनी स्वीकृति दे दी है। नाटक का प्रथम पुरस्कार दून घाटी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शांति देवी के नाम पर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मंच की ओर से कई विभूतियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस साल नाटक सम्मान के लिए करनाल हरियाणा के संजीव लखन पाल को नाट्य रत्न सम्मान दिया जाएगा। वही नृत्य अभिनय के क्षेत्र में रायपुर छत्तीसगढ़ की अदाकारा साईरी रहागडाले को दून कीर्ति सम्मान, उत्तराखंड के गीतकार गायक सुभाष धीमान को दून कीर्ति सम्मान से नवाजा जाएगा। समापन समारोह में दून घाटी रंगमंच की चर्चित नाट्य प्रस्तुति गिरीश कर्नाड द्वारा लिखित व युवा रंगकर्मी शेषनारायण द्वारा निर्देशित नाटक ‘तुगलक’ का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह का उद्घाटन संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट करेगी। महोत्सव की अध्यक्षता मंच के मुख्य संरक्षक सुभाष चंद्र विरमानी करेंगे। पत्रकार वार्ता में लक्ष्मीनारायण के अलावा सेवा सिंह मठारू, मीनू सहगल, ओमप्रकाश वाल्मीकि, महेश नारायण, अनिल वर्मा, सुभाष धीमान, सरला सिंह दोहरे, सुरमई, कुसुम, वेदना और सुरेश पारछा, टीसी बेचैन, तीरथ कुकरेजा आदि मौजूद रहे।