फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक लाख करोड़ की चैरिटी से देश्रा की सूरत बदलेगा पंतजलि योगपीठ

एक लाख करोड़ की चैरिटी से देश्रा की सूरत बदलेगा पंतजलि योगपीठ

Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
एक लाख करोड़ की चैरिटी से देश्रा की सूरत बदलेगा पंतजलि योगपीठ
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के 23वें स्थापना दिवस समारोह में बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि ने देश में योग और आयुर्वेद को नया स्वरूप देकर इसे विश्वपटल पर पुन: स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। देश की सूरत बदलने के लिए पतंजलि आने वाले वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये चैरिटी पर खर्च करेगी।
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि का अर्थ भरोसा है। हमने लोगों के भरोसे के साथ विज्ञान और पुरातन संस्कृति को जोड़ा है। दुनिया का सबसे बड़ा फूड पार्क, पतंजलि योगपीठ ने स्थापित किया है। यही वजह है कि पतंजलि को एफएमसीजी वर्ग की 11000 कंपनियों में ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टड एफएमसीजी ब्रांड’ से नवाजा गया है। पतंजलि स्वदेशी आंदोलन के विषय में बाबा ने कहा कि 15 अगस्त को हमने सवा करोड़ लोगों को पूर्ण स्वदेशी का संकल्प दिलाया था। आगे लगभग पांच करोड़ लोगों को संकल्प दिलाएंगे। उन्होंनेे बताया कि पतंजलि 11 हजार करोड़ की चैरिटी कर चुका है। भविष्य में उसने एक लाख करोड़ की चैरिटी करने का लक्ष्य रखा है। पतंजलि, गुुरुकुलम और आचार्यकुलम के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में भी देश को स्वतंत्र बना रहे हैं। 10-15 वर्षों में पतंजलि नालंदा व तक्षशिला से भी बड़ा शिक्षा केंद्र बनेगा। वर्ष 2018 के मध्य तक लगभग 10 हजार विद्यार्थियों के लिए विद्यासंकुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह स्थापना दिवस सबके लिए प्रेरणा दिवस बन सकता है। हमें बनी बनाई लकीरों की बजाय नई राहें खोजनी चाहिए। वाह्य परिस्थितियों, विकारों से विचलित हुए बिना अपनी शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए सफलता के शिखर पर चढ़ते जाना है। कहा कि पतंजलि के माध्यम से देश के कई राज्यों में वृहद् स्तर पर कार्य किया जा रहा है। पड़ोसी देश भूटान और म्यांमार में भी योगपीठ का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि हरिओम पंवार ने कहा कि पतंजलि व्यापार नहीं भारत माता का प्यार है। उन्होंने देश के सैनिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के मुख्य महाप्रबंधक ललित मोहन ने किया। कार्यक्रम में नार्थ-ईस्ट के विधायक पद्म हजारिका, फिल्म निदेशक तरुण राठी, आचार्यकुलम के निदेशक एलआर सैनी, पतंजलि आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डा. डीएन शर्मा, मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी डा. सुमन, मुख्य केंद्रीय प्रभारी डा. जयदीप आर्य और प्रतिकुलपति कुलवंत वाचस्पति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed