फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बार और बैंच दोनों न्याय के एक समान पहलू: लोकपाल सिंह

बार और बैंच दोनों न्याय के एक समान पहलू: लोकपाल सिंह

Sat, 06 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बार और बैंच दोनों न्याय के एक समान पहलू: लोकपाल सिंह
रोशनाबाद। जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि बार और बैंच एक गाड़ी के दो पहिये हैं। अधिवक्ताओं को न्यायिक अधिकारियों को सामंजस्य रखकर काम करना चाहिए। उन्होंने हरिद्वार में बीता दिनों को भी स्मरण किया।
विज्ञापन

ऋषिकुल आयुर्वेदिक के सभागार में जिला बार संघ हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और न्याय प्रणाली में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि गरीबों और असली पीड़ित के अधिकार का कभी हनन नहीं होना चाहिए, इसके लिए अधिवक्ता को विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम के अध्यक्ष कुंवरसैन और जनपद न्यायाधीश राजेंद्र चौहान ने बार संघ के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई। इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अधिवक्ता न्याय की रीढ़ होते हैं। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैँपियन ने कहा कि अधिवक्ताओं के दम पर पीड़ितों को न्याय मिलता है और अधिवक्ता सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता निभाते हैं। श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी शंकर राज, परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी योगेश कुमार गुप्ता, लक्सर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयपाल सिंह, रुड़की के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुधीर त्यागी, सचिव अरविंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष तनवीर भारती, सह सचिव अतुल शर्मा, कोषाध्यक्ष राव खालिद, आय व्यय निरीक्षक विनय शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष उमा रानी, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, रुपचंद आजाद, राजीव शर्मा, मनोज धीमान, रीमा साहिन, रेशु नेहरा, तोषी चौहान ने शपथ ली। इस मौके पर अधिवक्ता अतुल सिंघल, पूर्व अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, विजय शर्मा, राजकुमार चौहान, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, राजीव सैनी, संदीप सिंह, महेश पाल, राजीव सैनी, कुलदीप सिंह, सतीश चौहान, संदीप चौहान, राजीव शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed