{"_id":"5ae234fb4f1c1b340a8b6a2b","slug":"151524774139-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सूचना अधिकारियों को और शिक्षित करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सूचना अधिकारियों को और शिक्षित करने की जरूरत
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में बृहस्पतिवार को ‘सूचना का अधिकार’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में आरटीआई कार्यकर्ताओं की चुनौतियों समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आयोजित आरटीआई लेखन प्रतियोगिता में ईशा ने पहला स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त राजेंद्र कोठियाल ने कहा कि लोक सूचना अधिकारियों को और शिक्षित करने की जरूरत है, ताकि इस अधिनियम का क्रियान्वयन और प्रभावी हो सके। उन्होंने अनुभवी अधिकारियों को लोक सूचना अधिकारी बनाने पर भी जोर दिया। मुख्य वक्ता एनएफएसए आयोग की सदस्य डॉ. सुचिस्मिता सेन गुप्ता पांडेय, आरटीआई क्लब के अध्यक्ष डॉ. बीपी मैथानी ने भी विचार रखे। इस दौरान आयोजित आरटीआई लेखन प्रतियोगिता में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ईशा प्रथम, मेहरुल द्वितीय और ओजस्व देव ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान कुलपति प्रो. एनके जोशी, डॉ. राजेश बहुगुणा, डॉ. पूनम रावत, कुमार आशुतोष, डॉ. विजय श्रीवास्तव, अंजुम परवेज, डॉ. जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।