फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रैफिक सिग्नल के पास से हटेंगे सिटी बस स्टैंड

ट्रैफिक सिग्नल के पास से हटेंगे सिटी बस स्टैंड

Wed, 07 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल के पास से हटेंगे सिटी बस स्टैंड
ट्रैफिक सिग्नल के पास से हटेंगे बस स्टैंड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सड़क पर डिवाइडर के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़ने वालों के अब मुकदमा दर्ज होगा। शहर में नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस की ओर से मंगलवार को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई गोष्ठी में विभिन्न समस्याएं सामने आईं।
पुलिस लाइन में हुई गोष्ठी में जिले भर से आए लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए। लोगों का कहना था कि कई स्थानों पर व्यापारियों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण सड़कों पर जाम लगता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा समस्या लोगों को शहर में चलने वाले विक्रम से थी। लोगों का आरोप है कि विक्रम चालकों का रुकने के लिए स्थान तय नहीं है। अधिकतर विक्रम में इंडीकेटर नहीं होते हैं, अगर किसी में हैं तो चालक उनका इस्तेमाल नहीं करते। अचानक सड़क पर रोक देने से हादसे होते हैं। वहीं ट्रैफिक सिग्नल के पास सिटी बस स्टैंड होने के कारण भी जाम लग जाता है। इस पर एडीजी अशोक कुमार ने सिटी बस स्टैंड को सिग्नल से 50 मीटर दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति, डीआईजी केवल खुराना, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी प्रदीप राय, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, आरटीओ सुधांशु गर्ग, एएसपी निहारिका भट्ट, सीओ ट्रैफिक राकेश देवली आदि शामिल हुए।

इमारतें तो बन रहीं हैं लेकिन पार्किंग नहीं
गोष्ठी में आए हुए लोगों ने जाम के लिए एमडीडीए और नगर निगम पर भी निशाना साधा। लोगोें का कहना था कि जगह-जगह इमारतें बन रहीं हैं, स्कूल-अस्पताल, क्लीनिक खुल रहे हैं, लेकिन उनमें पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। डालनवाला से आईं महिला ने कहा कि बिना पार्किंग के इमारत बनाने की अनुमति क्यों दी गई? महिला के सवाल पर पुलिस की ओर से एमडीडीए को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही ऐसी संस्थानों पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।

पलटन बाजार में दो पहिया पर लगे रोक
लोगों ने पलटन बाजार में दोपहिया वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की। साथ ही मुख्य मार्गों पर स्थित शराब की दुकानों पर खड़े होने वाले वाहनों को भी हटाने की मांग की गई। इसके कारण सड़काें पर जाम की स्थिति रहती है।

कोर जोन में जुलूसों पर रोक के निर्देश
एडीजी अशोक कुमार ने शहर के कोर जोन में निकलने वाले जुलूसों पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने एसएसपी निवेदिता कुकरेती को निर्देश दिए कि इन जुलूसों को अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि जो भी धार्मिक जुलूस कोर जोन (घंटाघर, राजपुर रोड, दर्शनलाल चौक, सहारनपुर चौक, अग्रसेन चौक, सर्वे आदि) से पूर्व से निकाले जाते रहे हैं, उनके प्रबंधन से बात कर समस्या को दूर करें। उन्होंने कहा कि शहर में पांच वर्ष में वाहनों की संख्या पांच गुना बढ़ गई है।

सूचना दो, सौ रुपये इनाम पाओ
सड़क पर बिना साइलेंसर के दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश लगाने की भी मांग उठी। कहा गया कि इससे जहां ध्वनि और वायु प्रदूषण हो रहा है, वहीं लोग भी परेशान हो रहे हैं। इस पर ट्रैफिक निदेशक केवल खुराना ने कहा कि इस तरह के वाहनों की फोटो लाएं और सौ रुपये का इनाम पाएं। लोग फोटो को ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज देहरादून ट्रैफिक पुलिस पर पोस्ट कर सकते हैं या ट्रैफिक निदेशालय के व्हॉट्स एप नंबर 7500723878 पर भी भेज सकते हैं।

अब ऋषिकेश में भी सीपीयू
ऋषिकेश में भी अब सीपीयू तैनात होगी। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए एडीजी अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही व्यापार मंडल की शिकायत पर हरिद्वार रोड स्थित चंद्रभागा नदी पुल से बस स्टैंड तक नो पार्किंग जोन है। इसके बावजूद वहां वाहन खड़े रहते हैं। इस पर उस रोड पर भी वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


ट्रैफिक व्यवस्था सुधार में सहयोग करेेंगे संगठन
गोष्ठी मेेें आए संगठनों से पुलिस ने सहयोग मांगा है। यह संगठन प्रत्येक माह चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधार में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही उद्योगों ने भी सहयोग करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed