{"_id":"5a6f856e4f1c1b8b268b7310","slug":"151517258094-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में प्रतिभा दिखाएंगे देशभर के बैडमिंटन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में प्रतिभा दिखाएंगे देशभर के बैडमिंटन खिलाड़ी
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
13 से 18 फरवरी तक राजधानी देहरादून में देशभर के बैडमिंटन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दस साल बाद आयोजित किए जा रहे ओएनजीसी-हंस ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दशक बाद उत्तराखंड में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 2007 में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट में अब तक एक हजार से अधिक खिलाड़ी एंट्री करा चुके हैं। मुकाबले ज्यादा होने के कारण तीन स्थानों पर मैचों का आयोजन होगा। 13 और 14 फरवरी को परेड मैदान, जेपी एकेडमी मोथरोवाला और स्पोर्ट्स कॉलेज में क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे।
15 से 18 फरवरी तक मुख्य ड्रा के मुकाबले परेड ग्राउंड में खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच लाख रुपये प्राइज मनी वाले टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरों की भी धमक रहेगी। मिश्रित युगल वर्ग में ऑल इंडिया थर्ड रैंक कुहू गर्ग अपने जोड़ीदार दिल्ली के रोहन कपूर के साथ खेलेंगी। महिला युगल वर्ग में कुहू और असम की निंग्सी हजारिका खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी।
विज्ञापन
पुरुष एकल वर्ग में पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक और सीनियर नेशनल नाइंथ रैंक लक्ष्य सेन, बोधित जोशी और चिराग सेन भी चुनौती पेश करेंगे। इनके अलावा रोहित रतूड़ी व मोहित तिवारी को पुरुष युगल वर्ग में मुख्य ड्रा और मोहित तिवारी को मिश्रित युगल वर्ग में मुख्य दौर में प्रवेश दिया गया है। चार फरवरी तक नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। नौ फरवरी को मुख्य व क्वालिफाइंग मुकाबलों के ड्रा निकाले जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन सचिव बीएस मनकोटी, उपाध्यक्ष आईजी संजय गुंज्याल, संजय गुप्ता, जिला संघ के सचिव नवनीत सेठी, उप क्रीड़ा अधिकारी व बैडमिंटन प्रशिक्षक दीपक रावत, दीपक नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।