{"_id":"5a3d66f24f1c1b0a788b4639","slug":"151513973490-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के हितों के लिए करेंगे काम : राजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के हितों के लिए करेंगे काम : राजेंद्र सिंह
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों के हितों के लिए करेंगे काम
-- बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
-- सीईओ ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर जताई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने बार से जुड़े वकीलों के हितों के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बार के माध्यम से आमजन की सेवा करने का भी संकल्प लिया।
शुक्रवार को तहसील परिसर के समीप विधि भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) महावीर सिंह नेगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा, महासचिव अजय कुमार ठाकुर, सहसचिव तारा राणा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुकरेती, पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार और ऑडिटर विशाल अग्रवाल शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी नेगी ने सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर खुशी जाहिर की। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने अधिवक्ताओं से फरवरी में होने वाले बार काउंसिल के चुनाव में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी मोहन पैन्यूली, बार के पूर्व अध्यक्ष रतनमणि नौटियाल, शीशराम कंसवाल, अतुल कुमार यादव, अनिल थपलियाल, विपुल शर्मा, सुनील नवानी, सतेंद्र ममगाईं, रितु भट्ट रतूड़ी, अजय कुमार कश्यप, अमित वत्स, विकास त्यागी, लाल सिंह मटेला आदि मौजूद थे।