फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार -ᅫ￰ ̄ᅳU₩ᅫ↑￙

आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार -ᅫ￰ ̄ᅳU₩ᅫ↑￙

Mon, 11 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार -ᅫ￰ ̄ᅳU₩ᅫ↑￙
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेशभर में सोमवार (आज) से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने जहां मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।
प्रदेशभर में ज्यादातर जगहों पर रविवार को मौसम खुला रहा। मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा आने के बाद धूप खिल गई। तेज धूप के बीच दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। खासतौर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात को हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी से राजधानी सहित प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed