{"_id":"5a4d3ac04f1c1b3d198b4b90","slug":"15150109224-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में बौड़िगी गंगा फिल्म का प्रदर्शन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में बौड़िगी गंगा फिल्म का प्रदर्शन कल से
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बौड़िगी गंगा फिल्म का प्रदर्शन कल से
-- विधानसभा अध्यक्ष करेंगे गढ़वाली फीचर फिल्म का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
शुक्रवार को तीर्थनगरी के सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने जा रही गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा को लेकर फिल्म के निर्माता अनिरुद्ध गुप्ता ने बुधवार को सिटी सेंटर में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। थियेटर में फिल्म के प्रतिदिन दो शो दिखाए जाएंगे। देहरादून रोड सिटी सेंटर स्थित प्रोडक्शन के कार्यालय में बौड़िगी गंगा के निर्माता अनिरुद्ध गुप्ता व फिल्म के अधिकांश कलाकार मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि शुक्रवार से रामा पैलेस सिनेमा हॉल में गढ़वाली फिल्म बौड़िगी गंगा प्रदर्शित की जाएगी। दर्शक फिल्म का पहला शो सुबह साढ़े दस बजे व दूसरा शो दोपहर एक बजे से देख सकेंगे।
उन्होंने बताया फिल्म में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी अभिनय करते नजर आएंगे। इस दौरान फिल्म की टीम के सदस्यों ने लोगों से अपने परिवार के साथ सिनेमा घर में बौड़िगी गंगा देखकर आंचलिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने की अपील की है। इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री शिवानी भंडारी, पटकथा संवाद लेखक व गीतकार अरुण प्रकाश बडोनी, पुरुषोतम जेठुड़ी, अमन सिलस्वाल, नितिन, रणवीर चौहान, कृष्णा कोठारी आदि मौजूद थे।