फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नए साल में स्नान को पहुंचे श्रृद्धालु, बाजारों में दिखी रोनक

नए साल में स्नान को पहुंचे श्रृद्धालु, बाजारों में दिखी रोनक

Mon, 01 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
नए साल में स्नान को पहुंचे श्रृद्धालु, बाजारों में दिखी रोनक

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी में नए साल के अवसर पर हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। इस दौरान बाजारों में रौनक रही।
सोमवार को नए साल के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए देशभर से यात्री पहुंचे। जहां एक ओर लोग नए साल में पार्टियों में व्यस्त रहे वहीं कुछ लोगो ने मंदिरो में जाकर पूजा-अर्चना भी की। हजारों लोग ऐसे भी हैं जो अपना नया साल भगवान के दर्शनों से शुरू करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि ज्यादातर युवा इस दिन दोस्तों के साथ पार्टी में होते हैं, लेकिन कुछ युवा परिवार के साथ मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करने में विश्वास रखते हैं। वहीं सुबह से ही लोग हरिद्वार गंगा में स्नान व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। लोगो ने नए साल के अवसर पर गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की। नए साल के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना के साथ नए साल की शुरूआत की। वहीं शहर के प्रमुख सिद्धपीठ मनसा देवी व चंडीदेवी मंदिरों में सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हरकी पैड़ी के बाजारों में यात्रियों के पहुंचने से रौनक रही, दूसरी ओर शिवमंदिरों में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर नए साल पर सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed