{"_id":"5a4a69d64f1c1b346f8b465f","slug":"15148263641-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय इंटर कॉलेज जखंड में प्रतिभा सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय इंटर कॉलेज जखंड में प्रतिभा सम्मान समारोह
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज जखंड में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
स्व. भूदेव लखेड़ा जीआईसी जखंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने किया। अंडर-14 राष्ट्रीय बालिका कबड्डी स्पर्धा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली कक्षा 9 की छात्रा प्रतिभा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली अंजली, आना व शिवानी और जिला स्तरीय स्पर्धा के प्रतिभागी कर्णवीर व स्वाति को विधायक कंडारी के हाथों सम्मानित किया गया। विधायक कंडारी ने विद्यालय में फर्नीचर के लिए ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. वाईएस नेगी, एसएस रावत, के पाल, ओपी भट्ट, ओम प्रकाश बडोनी, जयंती उनियाल, गीता चौहान, विनीता कलूड़ा, मान सिंह सरियाल व मातबर रावत आदि मौजूद थे।