फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पलायन की जमीनी सच्चाई को मुख्यमंत्री के समाने रखेगा पलायन आयोग

पलायन की जमीनी सच्चाई को मुख्यमंत्री के समाने रखेगा पलायन आयोग

Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
पलायन की जमीनी सच्चाई को मुख्यमंत्री के समाने रखेगा पलायन आयोग

विज्ञापन
देवप्रयाग। पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व महिला संगठनों के साथ बैठक कर पलायन के कारणों पर चर्चा की। कहा कि आयोग पलायन के जमीनी सच्चाई मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा, ताकि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

बुधवार को आयोजित बैठक में पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने हिंडोलाखाल में लोगों से चर्चा की। इस दौरान पलायन से संबंधित शिकायतें व सुझाव भी रखे गए। स्पष्ट कृषि नीति, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, सुविधायुक्त अस्पतालों व दीर्घ अवधि रोजगार न होना पलायन के मुख्य कारण बताए गए। ग्राम प्रधान पंचूर रजनीश तिवाड़ी ने कहा कि पहाड़ों के लिए अलग कृषि नीति बननी चाहिए। यहां कृषि विपणन केंद्र, बैल पालको को सहायता राशि, उचित कृषि ऋण एवं फसल बीमा दिया जाना चाहिए। महड़ महिला मंगल दल ने स्कूलों में शुद्ध भोजन देने को कहा। विजय सिंह पवार ने कहा कि पहाड़ों में रोजगार विकसित कर पलायन रोका जा सकता है। बैठक में डाक्टरंो व तकनीशियनों की कमी से अस्पतालों में इलाज न होना भी पलायन का मुख्य कारण गिनाया गया। आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने कहा कि शिकायतों व सुझावों के आधार पर योजना तैयार की जाएगी। बैठक में ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार, खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल, बीसी थपलियाल, पूर्णानंद झिल्डियाल, भगवान सिंह, चन्द्रसिंह, पुरुषोत्तम डंगवाल कुलदीप रावत आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed