{"_id":"5a3fdd044f1c1b686a8bba65","slug":"151413494414-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर्व के लिए पर्यटकों से गुलजार हुई औली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर्व के लिए पर्यटकों से गुलजार हुई औली
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। क्रिसमस को लेकर औली देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के साथ ही अन्य निजी गेस्ट हाउस भर चुके हैं। थर्टी फर्स्ट के लिए भी औली और जोशीमठ के होटलों में पर्यटकों ने अग्रिम आरक्षण कर लिया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि दो जनवरी तक के लिए औली के गेस्ट हाउसों में आरक्षण हो चुका है।
रविवार को औली में पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। पर्यटकों ने यहां जमीं बर्फ का खूब मजा लिया। क्रिसमस पर प्रतिवर्ष औली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। बर्फबारी के बाद औली का मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली के पर्यटक दिनकर शर्मा और अंजली का कहना है कि वे पहली बार औली के सैर-सपाटे पर पहुंचे हैं। यहां पल-पल में मौसम बदल रहा है। यहां की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
औली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंति प्रकाश शाह का कहना है कि क्रिसमस पर औली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक सुशील पंवार का कहना है कि औली में थर्टी फर्स्ट तक बर्फबारी होती है तो यहां के सौंदर्य में और भी निखार आ जाएगा। हिमालय एडवेंचर के प्रबंधक संतोष कुंवर का कहना है कि औली के साथ ही पर्यटक सैर-सपाटे के लिए क्वांरीपास ट्रैक तक पहुंच रहे हैं। यदि औली में दोबारा बर्फबारी होती है तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।