{"_id":"5a3d68e14f1c1b3c3d8bf6c1","slug":"1513974138625-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को दिखाई जाएगी वीर भड़ माधो सिंह की वीरगाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को दिखाई जाएगी वीर भड़ माधो सिंह की वीरगाथा
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विंटरलाइन कार्निवाल के ब्रोशर अभी तक नहीं बंटने के कारण कार्निवाल में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वालों ने खुद अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। विंटरलाइन कार्निवाल में इस बार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता दी गई है। 25 दिसंबर को रियाल्टो सिनेमा के पीछे विकास होटल के मैदान में शाम सात बजे चर्चित नृत्य गीत नाटिका बीर भड़ माधो सिंह भंडारी का मंचन होगा। इसका प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। नाटक के संयोजक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पर्वतीय नाट्य मंच मुंबई के तत्वाधान में यह नाटक प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसकी निर्मात्री ममता भट्ट हैं। लेखक और निर्देशक अभिनेता बलदेव राणा हैं। वहीं, एसडीएम, मसूरी मीनाक्षी पटवाल ने बताया कि विंटरलाइन कार्निवाल के ब्रोशर आ गए हैं और शनिवार से बंटने शुरू हो जाएंगे।