{"_id":"5a3d66024f1c1bbd208b8385","slug":"151397340317-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने सड़क का शिलान्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने सड़क का शिलान्यास किया
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस अध्यक्ष ने किया सड़क का शिलान्यास
-- सवा करोड़ की लागत से बनेगी चोपड़ा फार्म व भागीरथीपुरम में सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चोपड़ाफार्म व भागीरथीपुरम क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग क्षेत्र में सवा करोड़ की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण करेगा। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर के चोपड़ा फार्म व भागीरथीपुरम क्षेत्र में एक करोड़,10 लाख, 54 हजार की लागत की प्रस्तावित आंतरिक सड़कों का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी से सड़कों की गुणवत्ता पर खासतौर से ध्यान देने को कहा है। हिदायत दी कि गुणवत्ता की अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अग्रवाल का स्वागत किया। मौके पर अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा, इंदु थपलियाल, कमला नेगी, राम रतन रतूड़ी, कमलेश पुंडीर, रवि शर्मा, संजीव चौहान, शाकुंबरी बिष्ट, महेश्वरी थपलियाल, माया रावत आदि मौजूद थे।