{"_id":"5a3be87d4f1c1b9f678c2c05","slug":"15138757339-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी केंद्र तलोर और बलॉक सभागार में आयोजित हुई जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी केंद्र तलोर और बलॉक सभागार में आयोजित हुई जनसुनवाई
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। बीआरसी केंद्र तलौर और देवाल ब्लॉक सभागार में हुई देवसारी जल विद्युत परियोजना से प्रभावितों की जनसुनवाई हंगामेदार रही। तलौर केंद्र में कैल, पदमोला के प्रभावितों की जनसुनवाई होनी थी, लेकिन यहां ग्रामीणों ने योजना को निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद जब एडीएम ईला गिरि ब्लॉक सभागार में सेलखोला तथा इच्छोली केे प्रभावितों की जनसुनवाई के लिए गईं तो रास्ते में कैल के ग्रामीणों ने उनके वाहन को रोककर घेराव कर दिया। उन्होंने सतलुज कंपनी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
तलौर के बीआरसी केंद्र में देवसारी डैम के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही निजी नाप भूमि की जनसुनवाई हुई। इसमें एडीएम ईला गिरि के साथ ही सतलुज कंपनी के प्रभारी विजय कुमार ठाकुर, अरुण धीमान, तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल के अलावा अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। यहां तलौर, कैल, पदमोला के ग्रामीणों की जन सुनवाई होनी थी, लेकिन कैल के ग्रामीण इसमें नहीं आए। जन सुनवाई में ग्रामीणों ने कहा कि देवसारी डैम को बिना सहमति के बनाया जा रहा है। सतलुज कंपनी ने अपने सर्वे में कई मकानों और नाप भूमि को छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने भू-स्वामी संगठन के केडी मिश्रा के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन देकर डैम निर्माण को निरस्त करने की मांग की।
तलौर की जन सुनवाई के बाद एडीएम सेलखोला तथा इच्छोली के लोगों की जन सुनवाई के लिए देवाल ब्लॉक सभागार जा रही थी कि संगम मैदान के पास कैल के ग्रामीणों ने जीवन मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और एडीएम ईला गिरि की गाड़ी रोककर घेराव किया। ग्रामीणों ने सतलुज कंपनी वापस जाओ के नारे लगाए। आधे घंटे तक ग्रामीणों ने नारेबाजी की और डैम से होने वाले खतरे के बारे में बताया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि यह सुरंग आधारित परियोजना है। इसके बनने से कई गांवों को खतरा होगा। एडीएम ईला गिरि ने कहा कि यह शासन स्तर का मामला है। तहसीलदार को गांव में टीम भेजकर पुन: सर्वे करने को कहा जाएगा। इस मौके पर जीवन मिश्रा, उमेश मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, शांति देवी, कैल की प्रधान हेमा मिश्रा, सेलखोला के प्रधान चंद्र मोहन मिश्रा, बलवंत आगरी, जसपाल राम, महिपत कठैत, दिनेश चंद्र, भैरव दत्त, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, बृजमोहन शाह, यादव मिश्रा, मुन्नी देवी, सरस्वती देवी आदि मौजूद थे।