{"_id":"5a3be8764f1c1bc5758ba704","slug":"15138757261-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे टैक्नीशियन न होने से केवल दो विकलांग प्रमाण पत्र हुये जारी पेंशनर प्रकरणों का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे टैक्नीशियन न होने से केवल दो विकलांग प्रमाण पत्र हुये जारी पेंशनर प्रकरणों का हुआ समाधान
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। ब्लॉक सभागार में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में एक बार फिर दिव्यांगों ने दिक्कतें झेलीं। शिविर में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र भी बनाए जाने थे, जिसके लिए एक्सरे की जरूरत थी। ऐसे में दिव्यांगों को निजी क्लीनिक से एक्सरे कराना पड़ा। इसके लिए उन्हें 500 से हजार से रुपये खर्च करने पड़े। यही नहीं जो दिव्यांग पैसे न होने के कारण एक्सरे नहीं करा उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
समाज कल्याण विभाग गोपेश्वर की ओर से ब्लाक थराली के प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में योजनाओं के लाभ के साथ ही प्रार्थियों को दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए जाने थे। जब लोग शिविर में पहुंचे तो हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उन्हें विभिन्न अंगों के एक्स-रे कराने की बात कही। जब वह सरकारी अस्पताल पहुंचे तो एक्स-रे टेक्निशियन नहीं मिला। ऐसे में दिव्यांगों और उनके परिजनों को बाजार में एक्स-रे कराने के 500 से 1000 रुपये देने पड़े। एक दो दिव्यांगों ने तो जैसे-तैसे पैसे दिए, लेकिन कई लोगों को धनाभाव के कारण लौटना पड़ा। झिझोंली गांव के निर्धन दिव्यांग प्रेम सिंह ने बताया कि गांव से टैक्सी बुक करके शिविर में पहुंचे। पहले डॉक्टर ने दोनों पैरों के एक्सरे कराने को कहा उसके लिए 500 रुपये खर्च किए। इसके बाद कमर से नीचे का पूरा एक्सरे मांगा लेकिन पैसे न होने के कारण एक्सरे नहीं करा पाए। गमा देवी ने भी बाजार से एक्स-रे कराया। दूसरी तरफ शिविर में 24 वृद्धावस्था पेंशन, समस्याओं का समाधान किया गया। 4 विधवा पेंशन एक दिव्यांग पेंशन, एक तीलू रौतेली पेंशन, 16 पेंशनरों के आधार नंबर लिंक करने के साथ ही 55 पेंशन फार्मों का वितरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी उदय कुमार जोशी, वरिष्ठ सहायक योगेश्वर प्रसाद सेमवाल, भगवती प्रसाद नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मयंक बडोला, ईएनटी डा. शैलेंद्र कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. गौतम नैथानी, लक्ष्मण सिंह, सीएचसी थराली के डा. हेमचंद्र बिष्ट और डा. योगिता आदि मौजूद थे।