फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्री गुरु राम राय की चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिताएं संपन्न

श्री गुरु राम राय की चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिताएं संपन्न

Thu, 21 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
श्री गुरु राम राय की चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिताएं संपन्न

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की चार दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों में पिकअप एंड ड्रॉप, खो-खो, वॉलीबाल और कबड्डी समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन पिकअप एंड ड्रॉप में दिव्यांश बिष्ट, सौर्य सती, अर्पित रावत, प्रियांशु, अनिकेत प्रथम और आरुष, वैष्णवी, शुभम बिष्ट, वंश, सौरभ अपने-अपने वर्गों में द्वितीय रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक बालिका वर्ग में रामानुजम सदन ने आर्यभट्ट, जूनियर वर्ग में रामानुजम सदन ने भाभा सदन को और सीनियर वर्ग में रामानुजम सदन ने भाभा सदन को हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में रामानुजम सदन ने आर्यभट्ट सदन, जूनियर वर्ग में रमन सदन ने आर्यभट्ट सदन और प्राथमिक वर्ग में रामानुजम सदन ने रमन सदन को हराया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शुक्रवार को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीबी डोभाल, व्यायाम शिक्षक बीएन कुनियाल, संदीप पुंडीर, गंभीर सिंह, कमल जोशी, बलवीर सिंह, अर्जुन सिंह, सुमन कुुमार, संगीता पंवार, विजया डिमरी, रितु मैठानी, पूजा डिमरी और हेमलता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल नारायणबगड़ पंती में आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत प्राथमिक वर्ग में संगीतमय दौड़ से हुई। प्राथमिक वर्ग में अतुल खत्री और जूनियर वर्ग में पावनी सिलोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सचिन नेगी और गगनेश फर्रस्वाण प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed