{"_id":"5a3a9d984f1c1ba7678c2d2b","slug":"15137910234-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारघाटी और नयार पैंथर्स ने जीत मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारघाटी और नयार पैंथर्स ने जीत मैच
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में केदार घाटी और नयार पैंथर्स ने अपने-अपने मैच जीत लिए। जीआईएंडटीआई मैदान में चल रही जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला केदारघाटी व उत्तरकाशी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केदारघाटी ने निर्धारित 20 ओवरों में 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। केदारघाटी के बल्लेबाज कृष्णा ने 50 और रामपाल ने 48 रन बनाए।
185 रनों का पीछा करने उतरी उत्तरकाशी के बल्लेबाज केदारघाटी के गेंदबाजों के सामने लडख़ड़ा गए। पूरी 18 ओवरों में मात्र 89 रन पर पवेलियन लौट गई। उत्तरकाशी की ओर से ललित ने 24 व अमित ने 19 रनों का योगदान दिया। रामपाल मैन आफ द मैच रहे।
दूसरे मुकाबले में लैंसडौन वारियर्स का मुकाबला नयार पैंथर्स से हुआ। लैंसडौन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 113 रन बनाए। लैंसडौन के बल्लेबाज शक्ति ने 38 रन बनाए। जबकि नयार के गेंदबाज हीरा, जयदीप व अनुराग ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
नयार की टीम ने 16 ओवरों में 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। नयार के विमल ने 36 और जयप्रकाश ने 28 रन बनाए। विमल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर की भूमिका में विपिन नौटियाल व ललित बिष्ट रहे। जबकि मनीष कोठियाल व प्रदीप कुमार ने स्कोरिंग की। जयदीप भट्ट ने मैच की कमेंट्री की।
इस मौके पर आयोजन कमेटी के सचिव कुलवीर उनियाल, नीरज रावत, अमित पंवार, आनंद गडिया, पंकज मैंदोली व संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।