{"_id":"5a3176f64f1c1b96368b4654","slug":"151319129911-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन श्रमिकों के बच्चों को लगाए गए खसरा रूबेला के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन श्रमिकों के बच्चों को लगाए गए खसरा रूबेला के टीके
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में लगे 280 बच्चों को टीके
वन निगम के रानीपोखरी खनन लॉट पर लगाया गया शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
वन विकास निगम उत्तराखंड के स्वीकृत खनन लॉट पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए बुधवार को खसरा-रूबेला टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 280 बच्चों का टीकाकरण किया गया और खनन श्रमिकों को विभिन्न रोगों की जानकारियां दी गईं।
रानीपोखरी की जाखन नदी के वन विकास निगम के खनन लॉट पर शिविर का उद्घाटन वन विकास निगम के डीएलएम इंद्र सिंह नेगी ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि निगम खनन श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर काम करता है। सभी स्वीकृत खनन लॉट पर बच्चों के लिए खसरा-रूबेला टीकाकरण शिविर लगाए जाने प्रस्तावित हैं। शिविर का मकसद खनन श्रमिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करना है। इस दौरान उप लौगिग अधिकारी शेर सिंह, अनुभाग अधिकारी एसएस तोमर, डॉ. कमल रंजन, रामचीज यादव, मीना चौहान, हिमानी रावत समेत स्वास्थ्य विभाग और वन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।