फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला से शिक्षकों को हरिपुर भेजने पर भड़का संघ

रायवाला से शिक्षकों को हरिपुर भेजने पर भड़का संघ

Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायवाला से शिक्षकों को हरिपुर भेजने पर भड़का संघ
रायवाला से शिक्षकों को हरिपुरकलां भेजने पर भड़के अभिभावक
विज्ञापन

ब्लॉक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजकर दी आंदोलन की चेेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला।
हरिपुरकलां ग्राम सभा स्थित सत्यमित्रानंद राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय के लिए राइंका रायवाला से शिक्षकों की अस्थायी व्यवस्था पर अभिभावक संघ भड़क गया है। अभिभावक संघ ने चेताया है कि रायवाला से शिक्षकों को हरिपुरकलां भेजा गया, तो वह इसका सड़क पर विरोध करेंगे। इस बाबत राइंका रायवाला के अभिभावक संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने बुधवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य के माध्यम से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को इस बाबत ज्ञापन भेजा है।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने शिक्षा विभाग के राइंका रायवाला के विज्ञान विषय के शिक्षकों को हरिपुरकलां भेजने के आदेश को गलत ठहराया है। मध्य सत्र के बीच शिक्षकों अन्यत्र भेजने से कॉलेज में अध्ययनरत विज्ञान विषय के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सत्यमित्रानंद राजकीय इंटर कॉलेज का सरकार ने प्रांतीयकरण किया था, लेकिन इसमें पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती अभी तक नहीं की गई है। इससे कॉलेज में छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षकों की तैनाती को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि कई बार सरकार और महकमे से मांग कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में राइंका रायवाला से शिक्षकों को हरिपुरकलां भेजने के चलते दोनों रायवाला राइंका में भी अब शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। उधर, राइंका रायवाला के प्रभारी प्रधानाचार्य सोहन सिंह नेगी ने बताया कि कॉलेज में विज्ञान विषय के शिक्षकों को सप्ताह में तीन दिन राइंका हरिपुरकलां में भेजना का आदेश मिला है। मध्य सत्र में शिक्षकों को भेजने से कोर्स पूरा कराने में परेशानियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed