फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वदेशी मेले में हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वदेशी मेले में हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्वदेशी मेले में हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम
देश को समृद्ध बनाने के लिए स्वदेशी अपनाएं : आशीष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/ श्यामपुर।
स्वदेशी जागरण मंच व स्मृति विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी मेले के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक व दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष भैया ने कहा कि देश को समृद्ध व शक्तिशाली बनाने में सभी को अपना सहयोग देना होगा।

आशीष भैया ने कहा कि स्वदेशी हमारी संस्कृति से सीधे जुड़ा है। हमें भारत में बने उत्पादों को ही उपयोग में लाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए उत्तराखंड में बनी वस्तुओं को अपनाना होगा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक सुरेंद्र ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया, साथ ही मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसके तहत कई लोकगीत व नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में डॉ. अमृतराज, दीपक गौनियाल, जितेंद्र अग्रवाल, विपिन पंत, आधार वर्मा, दीपक गैरोला, सौरभ, अनिल फर्स्वाण, प्रिंस यादव, राहुल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed