{"_id":"5a300afe4f1c1ba12d8b8346","slug":"15130981232-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में दंपति की मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग (ब्यूरो)। पोखरी से सैकोट जा रहे एक दंपति की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक दंपति के शव खाई से बरामद करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा ने बताया कि सोमवार शाम को सैकोट निवासी महेंद्र लाल और उनकी पत्नी सरिता देवी पोखरी से मोटरसाइकिल से सैकोट गांव आ रहे थे, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर लापता दंपति का मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया, जिसकी लोकेशन के आधार पर मंगलवार देर शाम पोखरी सड़क पर सेमी गांव के पास करीब 100 मीटर नीचे खाई में बाइक और दंपति के शव मिले। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।