{"_id":"5a2eb9834f1c1bbd208b60a5","slug":"15130117268-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के साथ विवाद के मामले में क्षेपंस का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के साथ विवाद के मामले में क्षेपंस का किया चालान
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। राजकीय इंटर कालेज घेस के शिक्षकों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के बीच उपजे विवाद में प्रशासन ने क्षेत्र पंचायत सदस्य का शांति भंग और आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद सोमवार को राजकीय इंटर कालेज घेस में विधिवत कक्षाएं चलीं और पढ़ाई हुई।
राजकीय इंटर कालेज घेस के शिक्षकों और क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह के बीच विवाद हो गया था। रविवार को शिक्षकों ने स्कूल बंद कर बीईओ से शिकायत की थी, जबकि छात्र-छात्राओं घेस बाजार में धरना दिया था। तहसीलदार माणिक लाल के निर्देश पर आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य की दुकान को सील कर दिया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक नीरज पुरोहित ने बताया कि आरोपी क्षेत्र पंचायत की दुकान की सील रविवार देर शाम को खोली गई, जहां से करीब डेढ़ पेटी शराब बरामद हुई। पुरोहित ने बताया कि मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह का आबकारी अधिनियम और शांति भंग के मामले में चालान कर दिया गया है।