फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हेली सेवा से जुड़ेंगे पंच बदरी-पंच केदार

हेली सेवा से जुड़ेंगे पंच बदरी-पंच केदार

Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
हेली सेवा से जुड़ेंगे पंच बदरी-पंच केदार

विज्ञापन
गोपेश्वर। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंच बदरी और पंच केदार धामों को हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। साथ ही जिले में स्थित नंदा देवी ट्रैक को भी ट्रैकिंग से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, जिससे अधिकाधिक पर्यटक और तीर्थयात्री यहां के धार्मिक और पर्यटन स्थलों का आनंद उठा सकें।
लोनिवि के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आगामी जनवरी माह में औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता होनी है। भारत को देख पाकिस्तान भी अपने यहां अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता करवा रहा है, लेकिन पहले से ही विदेशी खिलाड़ी और पर्यटक उत्तराखंड की वादियों के मुरीद रहे हैं और वह यहां जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्थानीय बच्चों को भी स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे स्कीइंग से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा बिखेर सकेंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि वन और पर्यटन विभाग संयुक्त रुप से उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूटों का सर्वेक्षण कार्य कर यहां सुविधाएं मुहैया कराएगा। ऑलवेदर रोड परियोजना के निर्माण में स्थानीय लोगों को कम से कम नुकसान हो, इसके लिए जल्द ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात की जाएगी। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, वीरेंद्र असवाल, तारा दत्त थपलियाल, नीलम सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद ममगाईं, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट और मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ऑलवेदर रोड परियोजना से अनभिज्ञ दिखे महाराज
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ऑलवेदर रोड परियोजना से अनभिज्ञ दिखे। जब उनसे सवाल किया गया कि हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का जोशीमठ की जनता विरोध कर रही है तो उन्होंने कहा कि यह मेरे संज्ञान में नहीं है। परियोजना से संबंधित अन्य सवालों पर भी महाराज ने अनभिज्ञता जाहिर की। महाराज ने कहा कि परियोजना के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed