{"_id":"5a2c14aa4f1c1bce408bbfc6","slug":"1512838450534-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 दिन से पशुचिकित्साधिकारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 दिन से पशुचिकित्साधिकारी गायब
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक मुख्यालय के पशुपालन केंद्र के चिकित्साधिकारी 6 नवंबर (34 दिनों) से गैरहाजिर हैं। ब्लाक प्रमुख ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर चिकित्साधिकारी की तैनाती कर अनुपस्थित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि देवाल मुख्यालय के पशुपालन अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी 6 नवंबर से गैरहाजिर है। देवाल में कई गांव के लोग पशुपालन व भेड़ पालन से जुड़े हैं, लेकिन चिकित्साधिकारी के न रहने से यहां के लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच कर शीघ्र डाक्टर की तैनाती की मांग की। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकेश ने बताया कि देवाल में कार्यरत डा. सावन पंवार बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। उनका वेतन रोक दिया गया है। चिकित्साधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक को लिखा जाएगा।