{"_id":"5a2ac9b94f1c1b6a678c0a61","slug":"151275372815-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीतम सिंह पंवार निकले गैरसैंण के सच्चे हितैषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीतम सिंह पंवार निकले गैरसैंण के सच्चे हितैषी
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। उक्रांद के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि विधानसभा में निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार स्थायी राजधानी गैरसैंण का मुद्दा उठाकर राज्यवासियों की आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उक्रांद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए प्रदेश सरकार के साथ ही चमोली जिला प्रशासन की निंदा की है।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में दल के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस गैरसैंण में एक-एक सत्र आयोजित कर नौटंकी कर रही है। सत्र के पहले दिन ही विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस के 69 विधायकों ने साफ कर दिया कि वे गैरसैंण के सच्चे हितैषी नहीं हैं, जबकि स्थायी राजधानी पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने वाकआउट कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस व मौजूदा सरकार सत्र के दौरान ही गैरसैंण में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क सुविधा चाक-चौबंद करती है। सरकार गैरसैंण में ये सभी सुविधाएं स्थायी रूप से तैयार करें ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।