{"_id":"5a2ac9b24f1c1b76678c02bf","slug":"151275372120-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वीलों गांव में मां ज्वाला की डोली का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वीलों गांव में मां ज्वाला की डोली का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। कठूड़ गांव की आराध्य देवी मां ज्वाला ने ग्वीलों क्षेत्र का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। मां की डोली का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। मां ज्वाला को क्षेत्र की ध्याणियों ने शृंगार सामग्री भेंट की और परिवार की कुशलता के लिए पूजा की।
मंडल घाटी के गांवों से होते हुए मां ज्वाला की डोली ग्वाड़, सगर, गंगोलगांव, मुर्गी फार्म, पेट्रोल पंप, गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर नगर, पपड़ियाणा, बसंत विहार, हल्दापानी होते हुए ग्वीलों गांव पहुंची। मां की डोली के साथ कठूड़ क्षेत्र के ग्रामीण नंगे पांव यात्रा कर रहे हैं। मां ज्वाला की आचार्य पंडित दिनेश थपलियाल और देवी प्रसाद सकलानी प्रतिदिन पूजा कर रहे हैं। दिवारा यात्रा के साथ चल रहे विजय कनवासी, लक्ष्मण, विनोद, दरवान सिंह, बालेश्वर, विक्रम, मनोज, मनवर, दिनेश चंद्र, प्रदीप, महावीर, धरम सिंह, राजेंद्र, बॉबी और हरीश ने बताया कि मां की यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना है।