फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जंगल में भटके युवक का पुलिस ने किया रेसक्यू

जंगल में भटके युवक का पुलिस ने किया रेसक्यू

Thu, 07 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
जंगल में भटके युवक का पुलिस ने किया रेसक्यू

विज्ञापन
श्रीनगर। बुधवार रात एक वाहन चालक रास्ता भटक कर मेडिकल कालेज के पीछे श्रीकोट गंगानाली के जंगलों में चला गया। उसकी मदद की पुकार सुन पहुंची पुलिस ने रात करीब ढाई बजे उसे ढूंढ निकाला।

बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम पौड़ी को मेडिकल कालेज श्रीनगर के छात्रों ने सूचना दी कि जंगल मेें कोई व्यक्ति बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना पुलिस चौकी श्रीकोट गंगानाली को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई महेश रावत, कांस्टेबल शूरवीर चौहान व अमित रावत छात्रों की ओर से बताए गए जंगल की ओर चल दिए। उन्होंने रात के अंधेरे में टार्च की रोशनी में मदद के लिए पुकार रहे व्यक्ति की तलाश की। श्रीकोट से करीब एक किमी ऊपर उन्हें आवाज सुनाई दी। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उन्हें जंगल में भटका व्यक्ति एक चट्टान के पास मिल गया। चौकी प्रभारी रावत ने बताया कि युवक ने अपना नाम आशीष भंडारी निवासी लोअर चोपड़ा पौड़ी बताया। युवक ने बताया कि वह स्वीत-गहड़ के रास्ते किसी काम से गया था। वापसी में रास्ता भटकर वह जंगल में चला गया। युवक ट्रक चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed