{"_id":"5a2976664f1c1b193e8b73d5","slug":"151266686020-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सिख तीर्थयात्रियों की फिर से शुरु हुई ढूंढखोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सिख तीर्थयात्रियों की फिर से शुरु हुई ढूंढखोज
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आए दो एनआरआई समेत आठ सिख तीर्थयात्रियों की खोज पुलिस ने दोबारा शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पुलिस चौकी के एसओ हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में 40 वाहिनी पीएसी के 12 गोताखोर, पांच एसडीआरएफ के जवान और तीन पुलिस कर्मियों ने बदरीनाथ हाईवे पर टैय्या पुल से लेकर विष्णुप्रयाग तक अलकनंदा किनारे और नदी में श्रद्धालुओं की खोज की। पहले दिन टीम को मायूसी ही हाथ लगी। शुक्रवार को भी रेस्क्यू जारी रहेगा।
चार अज्ञैर पांच जुलाई को एनआरआई परमजीत सिंह और हरकेवल सिंह के साथ आए कुलवीर सिंह, पाला सिंह, गौरा सिंह, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह और महंगा सिंह हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए आए थे। छह जुलाई को हेमकुंड से आने के बाद से लापता चल रहे हैं। पुलिस ने उसी दौरान तीर्थयात्रियों की फौरी तौर पर खोज की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। लंबा समय बीत जाने पर भी कोई सफलता नहीं मिली तो छह दिसंबर को अमर उजाला ने इस संबंध में छह दिसंबर को खबर को प्राथमिकता से उठाया था। इस पर तत्काल डीआईजी पुष्पक ज्योति ने पीएसी के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तीर्थयात्रियों की खोज के लिए मौके पर भेजी। बृहस्पतिवार को टीम ने लापता लोगों की खोज की लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि तीर्थयात्रियों की खोज में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। शुक्रवार को भी टीम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।