फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहाड़ में आई सरकार तो सदन में गूंजे पहाड़ के मुद्दे

पहाड़ में आई सरकार तो सदन में गूंजे पहाड़ के मुद्दे

Thu, 07 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पहाड़  में आई सरकार तो सदन में गूंजे पहाड़ के मुद्दे

विज्ञापन
भराड़ीसैंण। तकरीबन एक साल बाद सरकार पहाड़ (भराड़ीसैंण) पहुंची तो सदन में पहाड़ के मुद्दों की गरमाहट रही। थराली, बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग सहित कई विधायकों ने पहाड़ में सड़क, शिक्षा और अन्य मामलों से जुड़े हुए सवालों को सदन में रखा।

थराली के विधायक मगन लाल शाह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के थराली और घाट के बीस अधिक गांवों को जोड़ने सहित दो विकासखंडों को जोड़ने के लिए स्वीकृत मोटर मार्ग दो दशक से लंबित पड़ा है। इस सड़क के बनने से थराली से घाट जाने के लिए 100 किमी से अधिक दूरी कम हो जाती। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं की कमी के साथ ही पोखरी ब्लाक मुख्यालय पर निर्माणाधीन खेल मैदान का पुश्ता टूटने से आवासीय मकानों को बने खतरे की ओर सरकार का ध्यान दिलाया। कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय इंटर कालजे नैल खंसर में विज्ञान के प्रवक्ता न होने का मामला उठाते हुए कहा कि विद्यालय में विज्ञान की कक्षाओं का संचालन बंद हो गया है। रानीखेत के विधायक करन माहरा ने रानीखेत के पढोली में स्वीकृत खेल स्टेडियम के लिए वन भूमि हस्तांतरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed