फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ने मारी बाजी

100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ने मारी बाजी

Thu, 07 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ने मारी बाजी

विज्ञापन
पीपलकोटी। सेमलडाला मैदान में चल रहे जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में बृहस्पतिवार को खो-खो, कबड्डी, दौड़ और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर 14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जोशीमठ के अभिषेक ने प्रथम, गैरसैंण के विजय ने द्वितीय और दशोली के राज खत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में जोशीमठ के अभिषेक ने प्रथम, दशोली के विशाल ने द्वितीय और दशोली के ही राज खत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ में अभिषेक, तिलक और वेदांत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो के अंडर 14 आयु वर्ग में कर्णप्रयाग ब्लॉक, पोखरी, व गैरसैंण, अंडर 19 बालिका वॉलीबाल में देवाल, दशोली, कर्णप्रयाग ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालिका खो-खो में देवाल प्रथम, गैरसैंण द्वितीय व दशोली तृतीय रहा। 800 मीटर दौड़ में परमजीत सिंह, दीपक ठाकुर, सूरज, 400 मीटर दौड़ में अभय रावत, मोहित बिष्ट, कृष्णा, 200 मीटर दौड़ में प्रशांत राणा, अभय कोठियाल, सुशील कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, दीपक बिष्ट, वरद जोशी, सुशील कुमार, केसी पंत, एनएस बहुगुणा, गोपाल बिष्ट, कमल सिंह, अजीत सिंह, जयदीप झिंक्वाण, गजपाल सिंह, संदीप पंत और प्रदीप फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed