{"_id":"5a2827a44f1c1b4c528b7d15","slug":"151258116116-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में आयोजित होगा भव्य पुस्तक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में आयोजित होगा भव्य पुस्तक मेला
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। फरवरी माह में श्रीनगर में भव्य पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। पुस्तक मेले में भारतीय पुस्तक न्यास प्रतिभाग करेगा। यह जानकारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यहां आयोजित एक बैठक में दी। ग्राम पंचायत स्तर पर भी पुस्तक मेले आयोजित किए जाएंगे।
बुधवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुस्तकालय स्थापित करने की योजना है। जिससे ग्रामीण छात्रों व युवाओं को साहित्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में श्रीनगर में भव्य पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। पुस्तक मेले में भारतीय पुस्तक न्यास भी प्रतिभाग करेगा। पुस्तक मेला जीआईएंडटीई मैदान में आयोजित करने की योजना है।
यहां बता दें कि गढ़वाल विवि के छात्र लंबे समय से क्षेत्र में पुस्तक मेला आयोजित करने की मांग भी कर रहे थे। एमएससी की छात्रा नेहा, राधिका, कंचन आदि ने कहा कि छात्रों को यहां स्तरीय पुस्तकें व पत्र-पत्रिकाएं नहीं मिल पाती हैं। जिससे पहाड़ के छात्र मैदानी छात्रों से प्रतियोगिताओं में पीछे रह जाते हैं। पुस्तक मेला लगने से छात्रों को काफी फायदा होगा। ब्यूरो