फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पल्या गौं की सूरजा... पर थिरके दर्शक

पल्या गौं की सूरजा... पर थिरके दर्शक

Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पल्या गौं की सूरजा... पर थिरके दर्शक
गोपेश्वर। मैठाणा में आयोजित चार दिवसीय अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण विकास मेले के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि मेलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकारों और पशुपालकों को चिह्नित कर सम्मानित किया जाना चाहिए। विधायक ने मैठाणा मेले के संचालन के लिए अपनी निधि से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही अलकनंदा पर निर्मित सैकोट झूला पुल के जीर्णोद्धार, जीआईसी साबरीसैंड के मुख्य भवन का निर्माण तत्काल करवाने और जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आश्रम पद्धति जूनियर हाईस्कूल सैकोट के उच्चीकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मैठाणा खेल मैदान में आयोजित हो रहे मेले की सांस्कृतिक संध्या गढ़वाली गायक कार मनोज हटवाल और अंकित किमोठी के नाम रही। उन्होंने रजुला पट्टी खदेड़ की, पल्या गौं की सूरजा, नाजा-नाजा तौं भेलू पखाण, जीदेरी घसेरी, ब्वल्यू माण... जैसे गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक देर शाम तक झूमे। मेले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। महिला मंगल दलों की 100 मीटर दौड़ में हेमलता (मासौं) ने प्रथम, नीमा देवी (आमखेत) द्वितीय और रेखा देवी (मासौं) तृतीय रही। अंडर 14 बालक-बालिका 100 मीटर दौड़ में सोनम- अतुल फरस्वाण प्रथम, अर्पिता-हिमांशु सिंह द्वितीय व आईशा-गौरव बिष्ट तृतीय रहे। अंडर 18 वर्ष बालक-बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में विनीता-प्रीतम सिंह प्रथम, अंजली-विशाल ने द्वितीय और सपना-मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद मालगुड़ी, कमल कांत मिश्रा व रामलाल आर्य ने किया। इस मौके पर रघुवीर बिष्ट, मेला अध्यक्ष चंडी प्रसाद थपलियाल, कमल किशोर सती, सोहन सिंह, ऊषा, मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed