{"_id":"5a2824eb4f1c1b68678c0390","slug":"15125804634-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी ने आंदोलन कर रहे मजदूरों को जारी किया नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी ने आंदोलन कर रहे मजदूरों को जारी किया नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। तीन माह से रुकी वेतन के भुगतान की मांग को लेकर आठ दिन से आंदोलन कर रहे तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के मजदूरों को हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस थमा दिया है, जिस पर मजदूरों का गुस्सा सातवें आसमान पर चले गया है। बुधवार का आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
बीते 29 नवंबर से तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के मजदूर वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। मजदूरों का कहना है कि वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। बुधवार को कंपनी के अधिकारियों ने आंदोलन कर रहे मजदूरों को नो वर्क-नो पेमेंट का नोटिस जारी कर दिया है, जिस पर आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्य गेट पर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र फरस्वाण ने कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कई मजदूरों के घर में शादी समारोह हैं। बच्चों की फीस तक के लिए भी पैसों के लाले पड़े हुए हैं, लेकिन कंपनी के अधिकारी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मजदूरों ने उप श्रम आयुक्त देहरादून को भी इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। इस मौके पर सतीश पंत, राजेंद्र सेमवाल, गोविंद लाल, सतीश लाल, कमलेश पंत आदि मौजूद थे।