फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सत्र के लिए सजने लगा भराड़ीसैंण

सत्र के लिए सजने लगा भराड़ीसैंण

Sun, 03 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
सत्र के लिए सजने लगा भराड़ीसैंण

विज्ञापन

भराड़ीसैंण। सात दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के लिए भराड़ीसैंण में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधानसभा परिसर जहां सत्र की तैयारियों के लिए सज रहा है वहीं भराड़ीसैंण गांव में भी मेहमानों के रुकने का बंदोबस्त किया जा रहा है। अब तक तकरीबन 20 से अधिक घरों में 80 से अधिक कमरे बुक किए जा चुके हैं, जबकि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे इसके लिए सुरक्षा बलों के भराड़ीसैंण में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
भराड़ीसैंण में एक साल बाद हो रहे दूसरे सत्र के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सभी विधायकों और अधिकारियों के तैयार आवासों में जहां फर्नीचर, बिस्तर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं, वहीं सत्र के दौरान मोबाइल नेटवर्क दुरुस्त रहे इसके लिए अधिकारी तैयारियों में लगे हैं। हालांकि विधानभवन में केवल सफेदी के अलावा कुछ खास बदलाव नहीं है। पत्रकार और दर्शक दीर्घा में अस्थायी रेलिंग लगाई जा रही है। सबसे खास बात है वह है कि इस बार ग्रामीण मेहमानों के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल रहे हैं। हालांकि कुछ लोग होम स्टे योजना की तरह इस बार घरों के कमरे सत्र ड्यूटी में आने वाले विभिन्न कर्मियों को दे रहे हैं। वहीं भराड़ीसैंण, चोरड़ाखाल, दिवालीखाल, मालसी और खेती तक कई घर होम स्टे के तहत बुक हो गए हैं। चोरड़ाखाल के विजय राम का कहना है कि उन्होंने अपने चार कमरे मेहमानों को दिए हैं, तो दिवालीखाल संजय नेगी, कुलदीप नेगी आदि का कहना है कि इस बार कई कर्मियों ने कमरे की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने भराड़ीसैंण में ली बैठक
भराड़ीसैंण पहुंचे डीएम आशीष जोशी ने सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के अलावा मौसम में बदलाव आने पर होने वाली बारिश अथवा बर्फबारी से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण, एसडीएम स्मृता परमार, कर्णप्रयाग के खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट और थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह को करेंगे स्वागत, सात को घेराव
गैरसैंण। रविवार को कांग्रेस नगर और ब्लाक कमेटियों की बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार का स्वागत और घेराव करने का निर्णय लिया गया। ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार गैरसैंण में सत्र कर रही है, जिसका कांग्रेस और क्षेत्रवासी स्वागत करते हैं, जबकि गैरसैंण राजधानी और जिला सहित कर्णप्रयाग में प्रसूता की मौत और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य जनमुद्दों को लेकर सात दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह, पुष्कर सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, गोपाल पंत, बृजमोहन राज, नरेंद्र सिंह, कृष्णा नेगी, विनोद सिंह, एनएस बिष्ट और रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed