{"_id":"5a242d894f1c1bc1678bf714","slug":"151232052113-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड के सीमांकन को लेकर असंमजस में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड के सीमांकन को लेकर असंमजस में लोग
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक में कमेड़ा से लेकर नंदप्रयाग तक करीब 35 किमी बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड का निर्माण होना है। परियोजना के तहत कमेड़ा, गौचर, चटवापीपल, कर्णप्रयाग नगर के तीन से अधिक वार्ड, सिरोली, कालेश्वर, जयकंडी, उत्तरों, लंगासू, सोनला और नंदप्रयाग सहित कई छोटे कस्बे इससे प्रभावित हो रहे हैं। सड़क किनारे रह रहे लोगों और व्यापारियों में अभी तक ऑल वेदर रोड के सीमांकन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग के सर्वे के तहत जिन भवनों को ऑल वेदर रोड से प्रभावित माना गया है, उनमें कई मकान आल वेदर रोड की जद में नहीं आ पा रहे हैं। बहुगुणा नगर के ईश्वरी मैखुरी, दिनेश मैखुरी, एमएस रावत लंगासू के व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, ताजवर नेगी आदि का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर बराबर तो कई जगह पर असमान दूरी भी सर्वे के तहत ली गई है। वहीं कालेश्वर के हरीश चौहान और सोनला के सुमन सिंह ने बताया कि ऑल वेदर के तहत सड़क से लगे भू-स्वामियों की कितनी भूमि जाएगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।