{"_id":"5a19ccb84f1c1b97678bdd3d","slug":"15116403663-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण नहीं महिलाओं को अवसर की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण नहीं महिलाओं को अवसर की जरूरत
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :-----------------
आरक्षण नहीं महिलाओं को अवसर की जरूरत
अभाविप छात्रा सम्मेलन में छात्राओं ने रखे विचार
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
एबीवीपी की ओर से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित छात्रा सम्मेलन में छात्राओं ने कहा कि सरकार को आरक्षण नहीं अवसर देना चाहिए। परिषद के आह्वान पर सह जिला संयोजक अंकित पंवार की अगुवाई में आयोजित छात्रा सम्मेलन में गढ़वाल मंडल के स्कूलों और कॉलेज की चार सौ से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल रहे। उन्होंने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि अस्सी के दशक में वामपंथी विचारधारा के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने संघर्ष जारी रखा था। जिसके कारण वामपंथी विचार धाराएं छात्र जीवन को प्रभावित नहीं कर सकी।
सम्मेलन में शामिल होने पहुंची छात्रा प्रतिभागियों ने सरकार से आरक्षण नहीं अवसर देने की मांग की। परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा ने छात्राओं को राज्य की वीर-वीरांगनाओं के जीवन से अवगत कराया। इस अवसर पर डा. सुचिस्मिता सेन, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रदीप सहरावत, ममता सिंह, अंजलि सेमवाल, सुधीर जोशी, योगेश विद्यार्थी, प्रशांत गौड़, विनोद चौहान, साकेत नौटियाल आदि मौजूद थे।