फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शोध परिणामों को साझा करने पर बनीं सहमति

शोध परिणामों को साझा करने पर बनीं सहमति

Sun, 26 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
शोध परिणामों को साझा करने पर बनीं सहमति
ग्रामीण विकास कार्यक्रम में भी सहयोग देगा एम्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय और एम्स प्रशासन शोध के परिणामों और शैक्षणिक गतिविधियों को एक-दूसरे से साझा करेंगे। दोनों संस्थाओं का इसके लिए पांच साल का करार हुआ है। इसका लाभ चिकित्सा क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और मरीजों को मिलेगा।
हरिपुर कलां स्थित देव संस्कृति विवि में मंगलवार को एम्स निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत और देव संस्कृति यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. चिन्मय पांड्या ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि दोनों संस्थान रिसर्च के क्षेत्र में एक-दूसरे के छात्र-छात्राओं को सहयोग देंगे। शोध के विषयों पर आपसी सहमति बनाकर उसके परिणामों को भी साझा करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि करार में शैक्षणिक क्षेत्र में फैकल्टी का गेस्ट लेक्चर, कार्यशाला, हेल्थ हाइजिन, न्यूट्रीशन और योग के क्षेत्र में एक-दूसरे के अनुभवों का लाभ लेना भी शामिल है। इसके साथ ही देव संस्कृति विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के लिए एम्स मेडिकल संस्थान सेवाएं उपलब्ध कराएगा। प्रो. रवि कांत ने बताया कि एम्स में आयुष विभाग के अंतर्गत योग, आयुर्वेद, होम्योपैथी विभाग कार्यरत हैं, जिनकी ओपीडी सेवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है। पांच साल के लिए किए गए करार से मरीजों और छात्र-छात्राओं का खासा लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed