फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अव्यवस्थित पेड़ों का कटान, बन रहा जाम का कारण

अव्यवस्थित पेड़ों का कटान, बन रहा जाम का कारण

Sat, 25 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थित पेड़ों का कटान, बन रहा जाम का कारण

विज्ञापन
श्रीनगर। सड़क चौड़ीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेड़ों का कटान लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इन दिनों कीर्तिनगर से श्रीकोट तक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेड़ों का कटान चल रहा है। सड़क के दोनों ओर पेड़ों के कटान और लकड़ियों के सड़क पर फैले होने से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। शनिवार दोपहर और शाम को घसिया महादेव मंदिर के समीप घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर चौपहिया और दोेपहिया वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यहां कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं था। स्थानीय निवासी गोकर्ण सिंह ने कहा कि विभाग पेड़ों का कटान अव्यवस्थित तरीके से कर रहा है, जिससे यह समस्या पैदा हो रही है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगे से इस प्रकार की समस्या न आए इसके प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed