{"_id":"5a184e364f1c1b6a678bdb39","slug":"151154244214-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाजंग में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाजंग में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों धूम
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। लोहाजंग में चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले के दूसरे दिन महिला मंगल दलों और शिक्षण संस्थाओं ने रंगारंग लोक गीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। मेले में बांक गांव की पुष्पा देवी ने बंद गोभी, फूल गोभी आदि कई तरह की सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई और लोगों ने भी इसे खूब खरीदा।
मेले के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक शेर सिंह दानू के पुत्र एडवोकेट प्रेम सिंह दानू ने किया। इस दौरान महिला मंगल दल सवाड़, कुलिंग, मुदोली, बांक की ओर से झोड़ा, चांछड़ी लोक गीत तथा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जबकि राइंका ल्वाणी तथा आशीष चिल्ड्रन स्कूल के दैणा होया खोली का गणेशा..., तीले धारू बोला लछीमा..., बेडू पाको बारा मासा.., घुघती घुराण लगी मेरा मैत की... आदि लोक गीत तथा लोक नृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, वन विभाग थराली के रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट, आलम सिंह, जिला पंचायत सदस्य रमौती देवी, धर्म सिंह दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य बच्ची राम, हीरा पहाड़ी, कृष्णा बिष्ट, उखा देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।