फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण अभियान के विरोध में लघु व्यापारी एसोसिएशन लामबंद

अतिक्रमण अभियान के विरोध में लघु व्यापारी एसोसिएशन लामबंद

Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान के विरोध में लघु व्यापारी एसोसिएशन लामबंद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
लघु व्यापार एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बेलवाला में हुई बैठक में जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया गया। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रेहड़ी, पटरी के लघु व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि राज्य में फेरी नीति नियमावली, पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम जैसे कानून लघु व्यापारियों को संरक्षण देने के लिए बनाए गए हैं। वहीं नगर निगम की ओर से 15 वेडिंग जोन और नौ वेडिंग जोन का खाका तैयार किया जा चुका है।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि टाउन वेडिंग की बैठक में नगर आयुक्त की मौजूदगी में यह तय किया गया था कि पहले नगर निगम क्षेत्र में सभी रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद लघु व्यापारियों को राज्य फेरी नीति नियमावली के तहत पंजीकरण कर लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इन सबको दरकिनार कर अतिक्रमण हटओ अभियान के जरिये कारोबारियों को उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिलकर नगर निगम क्षेत्र में हो रही राज्य फेरी नीति की उपेक्षा व अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की जाएगी। नगर निगम की ओर से 5 से 6 हजार लघु व्यापारियों का 100-100 रुपये का शुल्क लेकर पंजीकरण फार्म भरवाया गया, लेकिन 6 माह बाद भी अब तक लघु व्यापारियों को वेडिंग जोन हाकिंग जोन में स्थापित न करना और टाउन वेंडिग कमेटी की दूसरी बैठक को न बुलाना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में मनोज मंडल, प्रभात चौधरी, तसलीम अहमद, लघु व्यापारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुन्नी देवी, टाउन वेंडिंग कमेटी की सदस्य सुमन गुप्ता, श्यामजीत, भूपेंद्र राजपूत, सुरेश गोमती, मुनेश कुमार, सुमन गुप्ता, आशा देवी, सदाकत हुसैन, तसलीम अहमद, प्रमोद कुमार, बलवीर, सलेश, वीरेंद्र कुमार, प्रभात चौधरी, जामिन अंसारी, छोटेलाल शर्मा, जय भगवान, कुर्बान, मुनेश, अनूप सिंह, आजम अंसारी, मोहब्त अली, आरिफ, आदि शामिल रहे। अध्यक्षता संजय चोपड़ा व संचालन शहर संयोजक मनोज मंडल, प्रभाष चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed