{"_id":"5a145ba14f1c1b96698b45f7","slug":"151128373012-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा की खुली बैठकों के प्रस्तावों में बदलाव करने का प्रधानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा की खुली बैठकों के प्रस्तावों में बदलाव करने का प्रधानों ने किया विरोध
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बीडीसी बैठक हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा कार्यों के भुगतान और सड़कों के मुद्दे उठाए। इस दौरान प्रधानों ने ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में पारित प्रस्तावों में ब्लॉक कार्यालय द्वारा किए जा रहे बदलावों का विरोध किया।
ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत दशोली की बैठक हुई, जिसमें बेमरु के प्रधान रविंद्र सिंह नेगी ने मनरेगा कार्यों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल ने बताया कि मनरेगा योजना के भुगतानों में हो रही देरी से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। धारकोट प्रधान लकेश तोपाल ने नंदप्रयाग-सकंड-ग्वाई के निर्माण की मांग उठाई। साथ ही बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए दी जा रही धनराशि को अपर्याप्त बताया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों निर्माण राशि बढ़ाने की मांग की। भगत लाल ने पलसारी-बमियाला मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत ग्वाड़ देवेंद्र सिंह ने क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा खेती को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवर-खड़ोरा सीमा असवाल ने नैल-कुड़ाव मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग उठाई।