{"_id":"5a0f1e124f1c1b69678bc475","slug":"151094028513230-34-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में पहुंचे 230 युवा, 34 का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में पहुंचे 230 युवा, 34 का हुआ चयन
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। जीआईसी परिसर में आयोजित सेना पूर्व भर्ती परीक्षण में जनपद पौड़ी और टिहरी के 230 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 34 युवाओं का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
शुक्रवार को जीआईसी में यूथ फाउंडेशन के सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि युवाओं को इस प्रकार के शिविरों में बढ-चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए, ताकि वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रह सके। कहा कि निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम क्षेत्र के लिए नई मिसाल हैं। विधायक ने शिविर को पौड़ी और टिहरी जिले के युवाओं के लिए वरदान बताया। कंडारी ने कोठियाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ब्रिगेडियर जैसे पद को छोड़कर समाज सेवा को अपनाया है। कहा कर्नल कोठियाल की यह मुहिम समाज व देश सेवा के साथ ही पहाड़ के युवाओं को एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। शिविर में मौजूद प्रशिक्षण केंद्र के दान सिंह ने बताया कि शिविर में 230 युवाओं ने प्रतिभाग किया है, जिसमें 34 युवा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिये चुने गए हैं। इस मौके पर विक्रम लिंगवाल, प्रदीप सिंह, मुकेश कुमार, सतीश शर्मा, अशोक तिवाड़ी, जनार्धन ध्यानी, अतुल कोटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो