{"_id":"5a0f1d434f1c1b74698bc49e","slug":"15109400789-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों के समर्थन में उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। ेेगांवों को पालिका क्षेत्र में मिलाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों के आंदोलन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अपना समर्थन दिया है। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन भी किया। नैथानी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वह विधानसभा के समक्ष अनशन करेंगे।
देवप्रयाग शहर के आसपास के 15 गांवों को पालिका क्षेत्र में मिलाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय का घेराव कार्यक्रम रखा था। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी भी शामिल हुए।
प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के जन विरोधी निर्णयों का विरोध गंगा की उद्गम स्थली से शुरू किया जा रहा है। भाजपा के जन विरोधी निर्णयों केे खिलाफ न्यायालय में भी दस्तक दी है। वहीं, पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यदि सरकार ने गांवों को पालिका क्षेत्र में मिलाने का निर्णय एक सप्ताह के भीतर वापस नहीं लिया तो वह विधानसभा के समक्ष अनशन करेंगे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस
उत्तरकाशी।
नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी के विस्तारीकरण के विरोध में कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रधानों ने नगर क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ विशाल जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। यहां कई प्रधान भी शामिल हुए। इसके बाद पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में जुलूस नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचा। कलक्ट्रेट परिसर की तरफ बढ़ते जुलूस को देख सुरक्षाकर्मी भी पीछे हट गए। ऐसे में प्रदर्शनकारी सीधे परिसर में घुसकर धरने पर बैठ गए। इस बीच, एसडीएम देवेंद्र नेगी ने कलक्ट्रेट परिसर में लाउड स्पीकर लगी गाड़ी लाने के लिए मना किया तो कांग्रेसी भड़क गए और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गिरफ्तारी देने की बात कही तो कुछ देर बाद लाउड स्पीकर लगी गाड़ी भी वहां पहुंच गई। इसके बाद कांग्रेसी वहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों की सहमति लिए बिना नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी का विस्तारीकरण कर 16 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये ठिकाने लगाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गंगा में बह रहे सीवर को रोकने के लिये एक माह के अंदर ट्रीटमेंट प्लांट निर्मित नहीं किया गया तो वह जनता के सहयोग से गंगा किनारे प्रदर्शन कर जल समाधि लेने से पीछे नहीं हटेंगे। सभा में प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर सिंह परमार ने कहा कि सरकार का ध्यान गांवों के विकास पर नहीं है। वह गांवों को निकायों में शामिल कर शहरीकरण करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि विस्तारीकरण के अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला संयोजक कांग्रेस मनमोहन शाह, मनोज राणा, भूपेश कुड़ियाल, कनकपाल परमार, सबिता भट्ट, कुलदीप सिह कलूड़ा, रविंद्र पंवार, संतोष कुमार, जसपाल सिंह, तेजमल शाह, भगवान सिंह, धर्मवीर राणा, प्रताप प्रकाश पंवार, शूरवीर सिंह राणा, अमर सिंह गुंसाई, राजकेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।