{"_id":"5a0f1d3f4f1c1b6f548bdcba","slug":"15109400741-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों की गुणवता के साथ कोई समझौता नहीं: मैठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों की गुणवता के साथ कोई समझौता नहीं: मैठानी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में नाली और सड़क निर्माण कार्यों का पालिकाध्यक्ष विपिन मैठानी ने औचक निरीक्षण किया। मैठानी ने कई स्थानों पर पुनर्निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विपिन मैठानी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से नाली और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। मैठानी ने बताया कि नाली निर्माण में सीमेंट के स्थान पर कोटा स्टोन का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरे कर दिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी मार्ग और ब्राह्मण मोहल्ला, नंदापाती मोहल्ला में बिछाए गए कोटा स्टोन हटाने के निर्देश दिए। मैठानी ने बताया कि इन स्थानों पर नाली में पाइप लाइन बिछी हुई है। यहां पहले पाइप लाइन ठीक करने के बाद ही पत्थर बिछाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता डीएस पुंडीर और अन्य कर्मी भी मौजूद थे।